33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

सुरेश जैकब को किया ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार पीसी सिंह का राजदार है सुरेश जैकब

जबलपुर में पूर्व बिशप पीसी सिंह का खास गुर्गे सुरेश जैकब को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है. सुरेश जैकब पर यह भी आरोप है कि उसने पीसीसिंह के साथ मिलकर ईसाई मिशनरियों की जमीनों का घोटाले किए है. पीसी सिंह के हर अवैध काम में सुरेश जैकब बराबर का राजदार रहा है.

बताया जाता है कि पीसी सिंह के गिरफ्तार होने के बाद से ही उसके खास गुर्गे सुरेश जैकब पर शिकंजा कसे जाने की चर्चाएं जोरों पर रही. ईओडब्ल्यू की टीम भी सुरेश जैकब से लगातार पूछताछ कर रही थी. पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू ने आज सुरेश जैकब को भी गिरफ्तार कर लिया है. सुरेश जैकब के बारे में यही कहा जा रहा है कि पीसी सिंह के हर अवैध काम में वह बराबर का हिस्सेदार रहा. यह बात अलहदा है कि सुरेश जैकब सारे काम पर्दे के पीछे रहकर करता रहा. सुरेश जैकब के जरिए ही पीसी सिंह ने करोड़ों रुपए कमाए है. जिसके फलस्वरुप पीसी सिंह ने सुरेश जैकब के बेटे क्षितिज जैकब को भी एक स्कूल का प्रिसिंपल बना दिया. वहीं सुरेश जैकब क्राइस्ट चर्च स्कूल का मैनेजमेंट सम्हालता रहा. स्कूल से मिलने वाली फीस में पीसी सिंह ने जो घोटाले किए है, उसमें सुरेश जैकब का भी हाथ रहा

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading