May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमित शाह पर नीतीश का निशाना, कहा, जिनकी 20 साल पहले राजनीति शुरू हुई है, उनपर क्या कहें

पटना ,12 अक्टूबर (आरएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान पर भड़कते हुए सवालिया लहजे में कहा कि ये लोग कब से राजनीति में आये हैं। जिनकी राजनीति ही पिछले 20 सालों से शुरू हुयी है उनके बारे में क्या कहें। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी से इनलोगों का क्या संबंध था?
दरअसल, मुख्यमंत्री महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर लोहिया नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे अमित शाह के जेपी के शिष्यों के कांग्रेस को गोद में जाने के बयान पर पूछा गया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, आपलोग जिनका नाम ले रहे हैं, उनको लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी से कोई मतलब था क्या? ये लोग कब से राजनीति में आये हैं। जिनकी राजनीति ही पिछले 20 सालों से शुरू हुयी है उनके बारे में क्या कहें।
उन्होंने आगे कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी से इनलोगों का क्या संबंध था? जेपी मूवमेंट में हमलोगों ने किस तरह से भाग लिया और उनसे हमलोगों का किस तरह से लगाव था यह सब जानते हैं।
सैफई जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है, उनके परिवार से मिलने आज हम सैफई जा रहे हैं।
इससे पहले महान समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग के लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डॉ राम मनोहर लोहिया को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

किरीट सोमैया ने दी जानकारी- बीएमसी में 87 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, 6 अधिकारीसस्पेंड

Newsdesk

लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचा मिलने से हड़कंप, दुबई जा रहा युवक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading