शिमला ,13 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में 2 जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के पास डबल इंजन की सरकार की ताकत है। इस ताकत ने हिमाचल के विकास को दोगुनी ताकत से आगे बढ़ाने का काम किया। पहले सरकारें सुविधाएं वहां देती थी जहां काम करना आसान होता था और राजनीतिक लाभ ज्यादा मिलता था ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस कारण जो दुर्गम क्षेत्र हैं, जनजातिय क्षेत्र हैं वहां सुविधाएं सबसे अंत में पहुंचती थी जबकि सबसे ज्यादा जरूरत तो इन्हीं क्षेत्रों को होती थी। इससे सड़क, पानी, बिजली जैसी हर सुविधा के लिए पहाड़ी क्षेत्रों, जनजातिय क्षेत्रों का नंबर सबसे अंत में आता था ।
लेकिन जब हम वैक्सीनेशन का अभियान चला रहे थे तो मैंने सोचा की हिमाचल में पर्यटन में कोई रूकावट ना आए इसलिए हिमाचल में वैक्सीनेशन का काम तेजी से बढ़ाना चाहिए। अन्य राज्यों में बाद में किया और हिमाचल में वैक्सीनेशन पहले पूरा किया ।


