31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

एयरटेल के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

रांची ,13 अक्टूबर (आरएनएस)। रांची के नामकुम स्थित एयरटेल कंपनी के वेयर हाउस में गुरुवार को तड़के लगी भीषण आग लग गई। इसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने में दमकल की 22 गाडिय़ां लगातार आठ घंटे लगी रहीं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त वेयरहाउस के अंदर कोई कर्मी मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि वेयर हाउस में कंपनी की कीमती मशीनें, कॉपर वायर और बड़ी मात्रा में उपकरण रखे गये थे। आग में सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया है। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसकी वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। वेयरहाउस कैंपस में तैनात सुरक्षा गार्ड ने सुबह लगभग चार बजे सबसे पहले धुआं निकलता देखा। उसने कंपनी के मैनेजर को इसकी सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। थोड़ी ही देर में एक दर्जन से अधिक गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। ऊंची लपटों और धुएं के गुबार की वजह से वेयरहाउस के आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में कंपनी के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि वेयरहाउस की छत और उसके कई हिस्से पूरी तरह ध्वस्त हो गये। यहां डंप किये गये सामान को हटाने के लिए कई जेसीबी भी लगानी पड़ी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह 50 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हो सकता है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading