23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पांडु नदी में गिरे बाइक सवार दो युवक लापता : 12 घंटे बाद पुलिस ने बरामद की बाइक

गोताखोरों की मदद से लापता हुए दोनों युवकों की तलाश जारी
कानपुर ,13 अक्टूबर (आरएनएस)। पनकी में जन्मदिन की पार्टी मना कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक पांडु नदी पर बने अस्थाई पुल को पार करते समय नदी में जा गिरे। मामले की जानकारी पर गोताखोरों की मदद से लापता हुए दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुल से कुछ दूरी पर झाडिय़ों में फंसी बाइक को बाहर निकाल लिया गया है।
ढकना पुरवा निवासी तौफीक (22) न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में मोबाइल की दुकान चलाता है, जबकि उसका दोस्त जूही निवासी सलमान (21) बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। बुधवार शाम तौफीक सलमान के साथ पनका बहादुर नगर अपने मित्र विजय उपाध्याय के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था,जहां से देर रात बाइक से दोनों वापस लौट रहे थे। जलस्तर बढऩे के कारण नदी पर बने अस्थाई पुल के ऊपर से इन दिनों पानी बह रहा है। नवनिर्मित पुल से न जाकर तौफीक साथी के साथ बाइक से अस्थाई पुल से नदी पार करने लगे।
बहाव तेज होने के चलते अनियंत्रित बाइक के साथ दोनों युवक नदी में गिरकर बह गए। भौंती बाईपास पर चाय दुकानदार राजेश कुमार ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
गुरुवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक बार फिर से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई है। पनकी पुलिस के मुताबिक गोताखोरों की टीम दोनों युवकों की तलाश कर रही है। जरूरत पडऩे पर एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading