30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में दल तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रवास पर

भोपाल, 15 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के नेतृत्व में विधानसभा के दल ने तमिलनाडु और कर्नाटक प्रवास के दौरान ई-विधान के संबंध में संयुक्त बैठक की।
विधानसभा सचिवालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा के सदस्यों ने मध्यप्रदेश विधानसभा के दल का स्वागत किया। इसके बाद ई-विधान की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। तमिलनाडु विधानसभा भी ई-विधान की तरफ कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में दल ने तमिलनाडु विधानसभा भवन एवं सदन का भी अवलोकन किया।
श्री गौतम समेत अन्य सदस्यों ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलाेत से बैंगलोर मे भेंट की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी उपस्थित रहे। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने वहां की विधानसभा में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तथा सदस्यों का स्वागत किया। कर्नाटक विधानसभा में भी ई-विधान के संबंध में संयुक्त बैठक हुई।
मैसूर में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने श्री गौतम और अन्य सदस्यों का मैसूर पैलेस पर भव्य स्वागत किया।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading