जौनपुर , 15 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक कुंए में कूदे एक सिरफिरे को बचाने के लिये कुंए में उतरे दो युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गये, जिससे एक की मौत हो गयी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पांडेयपुर पुरषोत्तम गांव में कल देर शाम एक सिरफिरा युवक कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिये कुंए में उतरे दो युवकों में से एक की जहरीली गैस से मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, वहीं सिरफिरा पूरी तरह सुरक्षित है।


