June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आईजीआई हवाईअड्डे पर फर्जी विंग कमांडर गिरफ्तार

नई दिल्ली ,15 अक्टूबर (आरएनएस)। खुद को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर बताने वाले एक व्यक्ति को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी निवासी फिरोज गांधी को आईजीआई में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के कार्यालय से पकड़ा गया था। उसके पास से 2016 में जारी एक एंट्री पासपोर्ट बरामद किया गया था। इस पासपोर्ट की मदद से उसे आईजीआई में आसानी से प्रवेश मिल रहा था।
उसे एक अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी दो सप्ताह की कस्टडी रिमांड की मांग की। अदालत ने पांच दिन की हिरासत की अनुमति दी। अधिकारी ने कहा, हमने उसकी गिरफ्तारी के बारे में खुफिया एजेंसियों को सूचित कर दिया था। वह भी पूछताछ कर रहे हैं। वायुसेना के अधिकारियों की एक टीम ने आरोपी के घर जाकर वायुसेना के संबंध में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं, क्योंकि एंट्री पासपोर्ट होना एक बड़ी सुरक्षा का उल्लंघन है, हो सकता है कि आरोपी ने ऐसी जानकारी हासिल की हो, जिसे गुप्त रखा जाना था। अधिकारी ने कहा, 11 अक्टूबर को हमें आरोपी की ओर से एंट्री पासपोर्ट को अपडेट कराने का अनुरोध प्राप्त हुआ। 2019 के बाद सिस्टम को बदल दिया गया था और एंट्री पास को केवल बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से रिन्यू किया जा रहा था। केवल एयरफोर्स का संबंधित विभाग पासपोर्ट रिन्यू के संबंध में अनुरोध भेजता है। लेकिन वह सीधे इसका रिन्यू का अनुरोध करने आया था। हमने पाया कि यह जाली था।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी

Newsdesk

धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading