37 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने की मुलाकात

कैनाल प्रोजेक्ट से लेकर राजस्थान के सियासी हालातों पर हुई चर्चा
नईदिल्ली,18 अक्टूबर(आरएनएस)। दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने करीब आधे घंटे तक मुलाकात की. जिसमें ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट से लेकर राजस्थान के सियासी हालातों पर भी चर्चा हुई. किरोड़ीलाल मीणा ने दिल्ली में अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की. अमित शाह ने हाल ही में ओम माथुर से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी. और अब किरोड़ीलाल मीणा से अमित शाह के मुलाकात के बाद राजस्थान के सियासी गलियारों में भी कई तरह की चर्चाएं शुरु हो गई है.
राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच चल रही खींचतान के साथ साथ जहां बीजेपी में भी कई खेमे बने हुए है. वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया गुट के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चल रहे है. लेकिन इसी बीच किरोड़ीलाल मीणा उन नेताओं में शामिल है जो किसी भी गुट में शामिल नहीं रहे है. वो राजस्थान में लगातार अशोक गहलोत सरकार को घेरने के लिए कई आंदोलन कर चुके है.रीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर किरोड़ीलाल मीणा खुद प्रधानमंत्री से भी मिलकर सारी जानकारी उनसे साझा कर चुके है.
अक्सर गुटबाजी से दूर रहने वाले किरोड़ीलाल मीणा के साथ अमित शाह की करीब आधे घंटे तक लंबी चर्चा हुई. इसमें श्वक्रष्टक्क के साथ साथ राजस्थान के सियासी हालातों और भविष्य में बीजेपी की रणनीति को लेकर लंबी बातचीत हुई.
पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को पानी पहुंचाने वाली इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी जंग चल रही है. बीजेपी की ओर से किरोड़ीलाल मीणा इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा अशोक गहलोत सरकार को घेर रहे है. मीणा लगातार जनता के बीच जाकर लोगों को ये समझाने की कोशिश भी कर रहे है कि राज्य सरकार के गलत प्रस्ताव और मध्यप्रदेश के साथ समझौता नहीं होने की वजह से ये प्रोजेक्ट राष्ट्रीय परियोजना नहीं बन पा रहा है. विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस इसे बड़ा सियासी मुद्दा बनाना चाहती है. जिससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के समीकरण प्रभावित होंगे. ऐसे में अमित शाह के साथ किरोड़ीलाल मीणा की चली बैठक राजस्थान के सियासी समीकरणों को लेकर काफी अहम मानी जा रही है।

अन्य ख़बरें

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

Newsdesk

विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

सपा सांसद जावेद अली खान के बयान की हिंदू महासभा ने की कड़ी निंदा, कार्रवाई की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading