24.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

हैवानियत की हदें पार: सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर 10 लोगों ने किया गैंगरेप, मारपीट के बाद फोन-पैसे भी छीने

नई दिल्ली 22 Oct. (Rns): झारखंड में रेप और हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। ताजा मामला चाईबासा एयरपोर्ट का है,  भाई के दोस्त के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती (26 वर्ष) से दस युवकों ने गैंगरेप किया। नाजुक हालत में युवती का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों ने युवती और उसके भाई के दोस्त के साथ मारपीट भी की और फैन-पैसे भी छीन लिए।

इधर, वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले में युवती के बयान पर मुफस्सिल थाने में 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है। युवती ने बताया कि वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और फिलहाल घर पर रहकर काम कर रही है। गुरुवार देर शाम भाई के दोस्त के साथ घूमने गई थी तभी उसके साथ ये घटना हुई।

गुरुवार शाम भाई के दोस्त के साथ स्कूटी से पुराना चाईबासा एयरपोर्ट घूमने गयी थी। इस दौरान नौ-दस युवक आ धमके और उनलोगों से पूछा कि यहां क्या कर रहे हो? इसके बाद उक्त लड़कों ने स्थानीय भाषा में आपस में कहा कि आज दोनों को यहां से जाने नहीं देना है। यह कह युवकों ने उनपर हमला कर दिया और मारपीट कर मोबाइल, एटीएम, पर्स, कैश आदि लूट लिए।

अन्य ख़बरें

करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब, कहा-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

Newsdesk

‘हामिद अंसारी की मंशा को समझते हैं मुसलमान, रची जा रही कोई साजिश’, पूर्व उपराष्ट्रपति को इमाम इलियासी का जवाब

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर : स्कूलों के लिए पांच दिवसीय सप्ताह के समर्थन में मीरवाइज उमर फारूक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading