April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फतेहपुर: मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ बाधित

फतेहपुर, 24 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर रमवा रलवे स्टेशन के समाने एक मालगाड़ी के 25 खाली डिब्बे पलटने से उतर गये। इससे कुछ घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दिल्ली हावड़ा डाउन रुट की सभी ट्रेनें रोकनी पड़ीं। इससे कालका मेल, नीलांचल एक्सप्रेस और जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस सहित एक दर्जन पैसेंजर गाडियां विलंबित हो गयीं।

रविवार को सुबह कानपुर से प्रयागराज की तरफ जाने वाली मालगाडी के 25 डिब्बे अचानक ब्रेक लेेने के कारण पटरी से उतर गये। मालगाडी के सामने जानवरों का एक झुंड आया, जिससे चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और 25 डिब्बे पटरी से उतर गये।

सिंह ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज की तरह जाने वाली मालगाडी के पलटने से एक दर्जन पैसेंजर गाडियां अलग बगल के रेलवे स्टेशनों पर खडी कर दी गयीं। यात्रियों के परेशानी को देखते हुए पानी व खाने पीने की सामग्री फतेहपुर शहर से पहुंचायी गयी। उन्होंने बताया कि बेपटरी हुए डिब्बों को रेलवे ट्रैक से हटाने का करम युद्धस्तर पर चल रहा है।

अन्य ख़बरें

डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.65 लाख की ठगी, विजय नगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

जबलपुर में 7 किलो गांजा के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिलाएं भी शामिल, क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ओडिशा से जबलपुर लाकर सप्लाई की थी तैयारी

Newsdesk

पंप हाऊस की बिजली से चार्ज हो रहा था ई-रिक्शा, रांझी जोन के अधिकारी ने पकड़ा मामला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading