June 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस पर यूक्रेन की पानी आपूर्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

कीव, 25 अक्टूबर (वार्ता) यूक्रेनी सेना और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना ने अप्रैल में जानबूझकर यूक्रेन की पानी आपूर्ति काट दी थी। यूक्रेन के दक्षिणी तटीय शहर मायकोलैव में पिछले छह महीने से घरों में पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है। यह जानकारी बीबीसी ने मंगलवार को दी।
उपग्रह चित्रों और डेटा से पता चलता है कि रूसी नियंत्रण के अंतर्गत इस शहर की पाइपलाइन को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया था।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन की बिजली और पानी अवसंरचनाओं को लगातार निशाना बनाया है, जिससे पूरे देश में इनकी आपूर्ति में कमी हो गई है। नागरिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों को नुकसान पहुंचाना या नष्ट करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पूरी तरह से उल्लंघन माना जाता है।
मायकोलैव की सड़कों पर स्वच्छ पेयजल इकट्ठा करने के लिए लोगों की लंबी कतारें बहुत खतरनाक हैं क्योंकि यहां पर रूस की ओर से प्रायः गोलाबारी की जाती है। रूसी आक्रमण के बाद से यह शहर यूक्रेन के नियंत्रण में रहा है।
इस वर्ष अप्रैल में, एक यूक्रेनी समाचारपत्र ने कुछ चित्रों को प्रकाशित किया था, जिसमें कहा गया कि रूसी बलों द्वारा मायकोलैव की एकमात्र जल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया गया।

अन्य ख़बरें

ईरान-अमेरिका समझौते के बाद होर्मुज से 11 हजार नाविकों को निकालने की तैयारी: आईएमओ

Newsdesk

रास लाफान हादसे में भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कतर के अमीर से की बात

Newsdesk

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से मिले सिंगापुर के हाई कमिश्नर, रक्षा साझेदारी आगे बढ़ाने पर बातचीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading