26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

ईंधन से भरे टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लगने से एक की मृत्यु, 21 घायल

खरगोन, 26 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के अंजनगांव के समीप आज तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुए ईंधन टैंकर में आग लगने से उसके समीप ईंधन भरने खड़ी एक युवती की मृत्यु हो गई तथा 21 अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक धर्म वीर सिंह यादव ने बताया कि तड़के खरगोन से 30 किलोमीटर दूर बिस्टान थाना क्षेत्र के अंजनगांव के समीप में ईंधन से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। बीपीसीएल इंदौर से आ रहे इस टैंकर में आठ हजार लीटर पेट्रोल और चार हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। टैंकर के पलटने के बाद उसमें से बह रहे इंधन को एकत्रित करने महिला बच्चे समेत कई ग्रामीण वहां पहुंच गए।
इसी दौरान टैंकर में आग लगी और उसकी चपेट में कई ग्रामीण आ गए। उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय रंगूबाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 21 अन्य लोगों को झुलसी हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें से 7 लोग गंभीर हैं, जिसमें चार को इंदौर रिफर किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों का रेस्क्यू का जिला अस्पताल लाया गया और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभाग आयुक्त डॉक्टर पवन शर्मा और इंदौर स्थित बीपीसीएल के अधिकारियों को के बारे में सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीपीसीएल खंडवा की टीम को आवश्यक जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि करीब 25 लोगों के घायल होने की सूचना है और गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों का रेस्क्यू का जिला अस्पताल लाया गया और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभाग आयुक्त डॉक्टर पवन शर्मा और इंदौर स्थित बीपीसीएल के अधिकारियों को के बारे में सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीपीसीएल खंडवा की टीम को आवश्यक जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 25 लोगों के घायल होने की सूचना है और गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading