35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शाह ने होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें नमन किया

नयी दिल्ली 30 Oct. (Rns): केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा को उनकी जयंती पर नमन किया।

शाह ने आज ट्वीटर पर लिखा, “भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा जी की जयंती पर देश को परमाणु ऊर्जा व वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनके अतुलनीय योगदान को नमन कर उनका स्मरण करता हूँ। उनकी असाधारण उपलब्धियों ने देश को सशक्त भी किया और गौरवान्वित भी।”

उन्होंने ट्वीट के साथ डॉ. होमी जहांगीर भाभा का चित्र भी साझा किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जहांगीर भाभा भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक थे। उन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्होंने थोड़े से वैज्ञानिकों की सहायता से मार्च 1944 में नाभिकीय उर्जा पर अनुसन्धान शुरू किया था।

अन्य ख़बरें

नई दिल्ली : शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्री की पीट-पीटकर हत्या, मुजफ्फरनगर से आठ गिरफ्तार

Newsdesk

बैंक ऑफ बड़ौदा में कई पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, 10 जुलाई तक करें आवेदन

Newsdesk

गढ़वाली लोक संगीत के जनक जीत सिंह नेगी, जिन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को दी नई पहचान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading