28.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात में सरकार बनने पर होंगे संविदाकर्मी पक्के : राहुल

नयी दिल्ली 30 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि गुजरात में पार्टी की सरकार बनने पर संविदाकर्मियों को पक्का करके पेंशन योजना को लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में संविदा कर्मियों को पक्की नौकरी दी है, पुरानी पेंशन योजना बहाल की है और समय पर प्रमोशन कर कर्मचारियों को फायदा दिया है और अब यही योजना गुजरात में भी लागू की जाएगी।
श्री गांधी ने ट्वीट किया ” कांग्रेस का पक्का वादा। संविदाकर्मियों को पक्की नौकरी, पुरानी पेन्शन व्यवस्था बहाल कर समय पर प्रमोशन।”
उन्होंने कहा “राजस्थान में लागू किया, अब गुजरात में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों को उनका हक़ मिलेगा।कांग्रेस देगी पक्की नौकरी।”

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading