31.1 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

माता अमृतानंदमयी मठ में शिवराज, गौशाला का किया भ्रमण

भोपाल, कोल्लम, 31 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केरल के कोल्लम स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में गौशाला का भ्रमण करते हुए वहां आम का पौधा लगाया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने अम्मा अमृतानंदमयी के साथ मठ में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि वृक्षों के समान ही पूज्य अम्मा का कृतित्व भी सब प्रकार से मनुष्यों का कल्याण करने वाले वाला है।
इसके बाद उन्होंने मठ में हथिनी लक्ष्मी को अपने हाथ से अन्न और फल ग्रहण कराया। इसी क्रम में उन्होंने मठ की गौशालाओं का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि गौमाता की महिमा अप्रमेय है। यही इच्छा रहती है कि सदा विश्वरूपिणी गौमाताओं के निकट रहें।
उन्होंने मठ में स्थित माँ काली मंदिर के दर्शन व पूजा-अर्चना कर विश्वकल्याण व लोकमंगल की कामना की।

अन्य ख़बरें

सिर धड़ से अलग, आधा जला शव: बुलढाणा के रसुलपुर क्षेत्र में महिला हत्या से दहशत का माहौल

Newsdesk

कबाड़ से जुगाड़: अनुपयोगी वस्तुओं से सजा कचरा घर,स्वच्छता में मलाजखंड बना मिसाल

Newsdesk

पुरातत्व संग्रहालय में मनाया जायेगा जैन धरोहर दिवस 27 अप्रैल 2026

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading