35.9 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विघटनकारी शक्तियां देश की एकता को दे रहीं चुनौती, इंदिरा के नेतृत्व का आता स्मरण : कमलनाथ

भोपाल, 31 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि आज जब विघटनकारी शक्तियां देश की एकता को चुनौती दे रहीं हैं तो उन्हें इंदिरा गांधी के नेतृत्व का बार-बार स्मरण आता है।
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नेतृत्व, अपनत्व और मातृत्व का उन्हें सदा प्रतिसाद मिला। वे सिर्फ़ स्मृतियों में नहीं, अपितु आदर्शों में भी सदैव उनके साथ हैं।
उन्होंने कहा कि आज जब विघटनकारी शक्तियां देश की एकता और अखण्डता को चुनौती दे रही हैं, ऐसे समय में उन्हें इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व की याद आती है। उनकी दूरदर्शी सोच, अदम्य साहस, देश सेवा के लिये समर्पण की भावना आज भी सभी के ज़ेहन में है।
श्री कमलनाथ ने कहा, ‘सर्वधर्म-समभाव के साथ हमारे देश की एकता अक्षुण्ण रहे, इसके लिए इंदिरा माँ द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।’

अन्य ख़बरें

सिर धड़ से अलग, आधा जला शव: बुलढाणा के रसुलपुर क्षेत्र में महिला हत्या से दहशत का माहौल

Newsdesk

कबाड़ से जुगाड़: अनुपयोगी वस्तुओं से सजा कचरा घर,स्वच्छता में मलाजखंड बना मिसाल

Newsdesk

पुरातत्व संग्रहालय में मनाया जायेगा जैन धरोहर दिवस 27 अप्रैल 2026

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading