April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्यपाल ने राजभवन में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का किया अनावरण

भोपाल, 31 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के राजभवन में लगाये गये तैल-चित्र का अनावरण किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर राजभवन के सांदीपनि सभागार में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल श्री पटेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह में राजभवन के अधिकारी कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने सत्यनिष्ठा के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और कारणों से संभव राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, एकता की भावना को देशवासियों में प्रसारित करने और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सत्यनिष्ठा से योगदान देने के लिए संकल्पित कराया।
इस तैल-चित्र का निर्माण राज सैनी द्वारा किया गया है।

अन्य ख़बरें

स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने से स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Newsdesk

आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डुमना हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading