April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिवराज ने किरण सेठ के साथ किया पौधरोपण

भोपाल, 06 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां स्मार्ट सिटी उद्यान में पद्मश्री डॉ किरन सेठ के साथ करंज, सागौन और पिथोरिया के पौधे लगाए।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आईआईटी दिल्ली के 73 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ किरन सेठ श्रीनगर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। डॉ सेठ के साथ सविता राजे, राजेन्द्र कोठारी, रश्मि सारस्वत, डॉ अनुपमा शर्मा, श्रेयस शुक्ला, मनीष साहू, सुरभि मेहरोत्रा, विक्की लाल स्वामी, एंटोनी घोष और सीमा बजाज पौधरोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के साथ मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला ने भी पौधे लगाए। नसरूल्लागंज के जितेन्द्र गौड़ ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। उनके साथ गोपाल तिवारी, अवध पटेल, ओम पटेल, देवी सिंह वेड़ा और अनुराग गौड़ भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading