September 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल वसूली कंपनी चला रहे है : भाजपा

नई दिल्ली, 7 नवम्बर(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सरकार को चलाते ही है साथ ही वे अरविंद केजरीवाल वसूली कंपनी यानि ए.के.वी.सी. भी चला रहे हैं। जिसके अंतर्गत उन्होंने वसूली एजेंट रखे हुए हैं जो जेल के अंदर भी उनकी रकम वसूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सत्येन्द्र जैन को जेल से नहीं निकाल पा रहे हैं और वे जेल से अपने भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय सहरावत एवं प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी उपस्थित थे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने 5 नवंबर 2022 को लिखा पत्र पब्लिक डोमेन के आने के बाद केजरीवाल एंड कंपनी के अंदर खलबली मच गई है। इतना सब कुछ होने के बावजूद केजरीवाल की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आना बताता है कि यह पूरी घटनाएं प्लांट थी और जब खुलासा हो चुका है तो अब बोलने के लिए शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इशारे पर उनके वसूली एजेंट सुकेश चंद्रशेखर को जानकारी देता है कि आपको 50 करोड़ रुपये देने हैं। शराब माफिया से वसूली, बिजली कंपनियों से वसूली और अब जेल के अंदर वसूली कर केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आदेश गुप्ता ने कहा कि 12.50 करोड़ रुपये सत्येन्द्र जैन के निर्देश पर तिहाड़ के डीजी संदीप गोयल को दिये ये रकम मॉडल टॉउन के हल्दीराम और सिविल लाईन के बीपी पेट्रोल पंप पर दी गई और साथ ही कार नंबर भी नोट किया गया जो कि डीएल-1 सीएडी-3009 है। उन्होंने कहा कि डीजी संदीप गोयल जेल नंबर 7 में मुलाकात करते थे और साथ ही वे यह भी सुनिश्चित करते थे कि मंत्री सत्येन्द्र जैन को सुविधाएं मिल रही है या नहीं।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, हड़ताल के चलते इस रविवार को खुलेंगे बैंक

Newsdesk

अल नीनो से अगले छह महीनों में 4.5 लाख लोगों की मौत का अनुमान

Newsdesk

देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading