24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में ट्रेन पटरी से उतरी, नौ ट्रेनें रद्द

विजयवाड़ा ,09 नवंबर (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे नौ ट्रेनें रद्द हो गईं। दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा मंडल के अधिकारियों के अनुसार राजमुंदरी यार्ड में मुख्य लाइन पर तड़के करीब तीन बजे मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
घटना के बाद, रेलवे अधिकारी एक ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही की अनुमति दे रहे थे। इसके चलते नौ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। दो अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया और एक ट्रेन के समय में बदलाव किया गया।
विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा, गुंटूर-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-गुंटूर, विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा, विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा-गुंटूर, गुंटूर-विजयवाड़ा और काकीनाडा पोर्ट-विजयवाड़ा को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने काकीनाडा शहर और विजयवाड़ा के बीच काकीनाडा पोर्ट-विजयवाड़ा ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द करने की भी घोषणा की। विजयवाड़ा-राजमुंदरी ट्रेन को ताडेपल्लीगुडेम और राजमुंदरी के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।
विजयवाड़ा-लिंगमपल्ली ट्रेन के समय में दो घंटे का बदलाव किया गया है।

अन्य ख़बरें

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

वर्ल्ड बैंक के साथ अब टूरिज्म और डिजिटल हब पर भी साथ काम करेगा भारत

Newsdesk

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading