September 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी ने की एमसीडी वॉर रूम की शुरुआत

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी वॉर रूम की शुरुआत की है। जहां से मुख्यत: 10 चुनावी गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा। ‘आप’ नेता गोपाल राय ने वॉर रूम का उद्घाटन करते हुआ कहा कि स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का काम वार रूम करेगा। सभी 10 गतिविधियों के हेड वॉर रूम से काम करेंगे। जमीनी स्तर पर 14 जिलाओं के अनुसार 7 इंचार्ज बनाए गए हैं, जो ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। ‘आप’ के सभी जनसंवादों का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने आदि गतिविधियों को वॉर रुम से मॉनिटर किया जाएगा। 250 सीटों पर सफलतापूर्वक नॉमिनेशन के लिए वकीलों की एक सेंट्रल टीम बना रहे हैं। इसके अलावा हर विधानसभा में एक-एक वकील नियुक्त जा रहा है। आम आदमी पार्टी सभी 10 बिंदुओं को ध्यान में रखकर एमसीडी चुनाव लड़ेगी। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव की गतिविधियों को पेश करने के लिए पूरी दिल्ली में अभियान को और गति देने के लिए आज से आम आदमी पार्टी कार्यालय में यह वॉर रूम शुरू किया गया है। इस वॉर रूम से मुख्य रूप से 10 गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली भर में 13.5 हजार से ज्यादा बूथों पर ‘आप’ का जनसंवाद चल रहा है। जनसंवाद का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने आदि गतिविधियों को यहां से मॉनिटर किया जाएगा। चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण चीज नॉमिनेशन होता है। नॉमिनेशन के लिए हम वकीलों की एक लंबी टीम बना रहे हैं। सेंट्रल टीम के साथ-साथ हर विधानसभा में एक-एक वकील की नियुक्ति की जा रही है। इससे नॉमिनेशन 250 सीटों पर सफलतापूर्वक किया जा सकेगा। एक टीम बनाई गई है जो अलग-अलग गतिविधियों के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेगी।पूरे चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से लेकर अलग-अलग जो हमारे स्टार कैंपेनर्स होंगे, वह अलग-अलग कार्यों पर निगरानी रखेंगे। पांचवा, पूरे अभियान की मॉनिटरिंग और मीडिया मॉनिटरिंग का काम यहीं से होगा। छठा, नॉमिनेशन के बाद उम्मीदवारों को भी कैंपेन के अलग-अलग काम दिए जाएंगे। उनको भी वॉर रूम से ही मॉनिटर किया जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार कितना काम कर रहा है। सातवां, बूथ मैनेजमेंट का काम भी वॉर रूम से किया जाएगा। आठवां, पूरे प्रदेश में जिस भी उम्मीदवॉर को जो भी समर्थन चाहिए, उसके लिए लॉजिस्टिक मैनेजमेंट की टीम काम करेगी। दसवां, काम बस कैंपेन का है, अलग-अलग जगहों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर बस कैंपेन की मॉनिटरिंग भी यहीं से होगी।उन्होंने कहा कि इन्हीं दस बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए एमसीडी चुनाव लड़ा जाएगा। जिसका सारा मॉनिटरिंग, निर्देश देने का काम इस वॉर रूम से किया जाएगा। सभी 10 कामों के हेड यहीं से काम करेंगे। इसके अलावा हम लोकसभा के अनुसार ग्राउंड पर 7 इंचार्ज बना रहे हैं। यह इंचार्ज 14 जिलाओं के अनुसार बना रहे हैं। हर वार्ड पर एक इंचार्ज होगा जो इस वॉर रूम से जुड़ा होगा। सभी इंचार्ज ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, हड़ताल के चलते इस रविवार को खुलेंगे बैंक

Newsdesk

अल नीनो से अगले छह महीनों में 4.5 लाख लोगों की मौत का अनुमान

Newsdesk

देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading