23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

पिथौरागढ़/नैनीताल, 12 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार देर रात एक वाहन के खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात स्कॉर्पियो वाहन चंडाक क्षेत्र में वरदानी माता मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पिथौरागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान भुवन गुंज्याल निवासी तिलडूंगरी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ दौरे से पहले भुवन गुंज्याल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों से दूरभाष पर बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading