April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हिमाचल में ईवीएम की सुरक्षा के लिए 26 सौ जवान मुस्तैद

शिमला ,14 नवंबर(आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब ईवीएम की पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी करते हुये 2600 जवान ईवीएम की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि प्रदेश 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बलों 67 कंपनियां चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रदेश में भेजी गई केंद्रीय सुरक्षा बलों की 41 कंपनियां मतदान के बाद वापस लौट जाएंगी। इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की 26 कंपनियों के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। एक कंपनी में करीब 100 जवान हैं, ईवीएम की सुरक्षा में प्रदेशभर में करीब 2600 केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा में सभी जवानों को हथियारों के साथ तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हथियारों से लैस जवान अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। स्ट्रांग रूम के अंदर के पहले घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन घेरों की सुरक्षा व्यवस्था में जवान तैनात किए गए हैं। इसमें दूसरे घेरे में हिमाचल पुलिस के आईआरबीएन के जवान और बाहर के तीसरे घेरे में जिला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। चुनाव को लेकर प्रदेश की सीमाएं भी सील की गई है। प्रदेश के एंट्री प्वाइंट पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात की गई थी। प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान करवाने के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की 41 कंपनियां वापस लौट जाएंगी और 26 कंपनियों के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं, जो मतगणना के बाद वापस जाएंगे।
00

अन्य ख़बरें

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, हासिल किया परिचय पत्र

Newsdesk

कर्मशील और ऊर्जावान देशवासी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading