26.5 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आदिवासियों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-योगी आदित्यनाथ

0-आदिवासी संस्कृति और स्वास्वलंबन के लिए जड़ी बूटियों का होगा संग्रह
म्योरपुर/सोनभद्र ,15 नवंबर(आरएनएस)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की पूरे प्रदेश में सबसे अधिक जनजातिपो वाला जिला सोनभद्र है और सरकार की जिले पर विशेष नजर है। आदिवासियों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बभनी ब्लॉक के सेवा समर्पण संस्थान सेवा कुंज आश्रम करी डाढ़ में आयोजित जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 13 जिलों के जनजातियों को वनाधिकार का पट्टा वितरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की सोनभद्र महत्वपूर्ण जनपद है मानव उदगम के साथ आदिम संस्कृति और खनिज वन संपदा के रूप में धरोहर है।
इसे माफियाओं से बचाने के लिए सरकार तो काम कर रही है लेकिन यहां के प्रबुद्ध लोगो संस्थानो को आगे आने की जरूरत है। और ऐसे लोगो कोल बाहर का रास्ता दिखाना है कहा की माफियाओं की घूस पैठ से हर हाल में कार्यवाही करेंगे इसमें आप सब आगे आए। उन्होंने कहा कि यहा के जड़ी बूटियों वन उपज की पहचान तथा उससे रोजगार सृजन के लिए सरकार विशेषज्ञों और वैद्य लोगो से सपर्क करेगी और उससे आदिवासियों के स्वावलंबन का नया द्वार खुलेगा और संग्रहालय बनेगा। सरकार इसके लिए धन की कमी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में 23 335 लोगो को अभी तक पट्टे वितरित किए गए है।यह प्रक्रिया केंद्र और सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार जारी रहेगा।
भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री ने सेवा संपर्पण के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि परिसर में पढऩे वाले हजारों छात्र बड़े अधिकारी और नेता समाज सेवक बने है। कहा की जनजातियों के लिए सरकार स्कूल छात्रावास, का निर्माण कर रही है।साथ ही सभी को आवास दिया जा रहा है। उन्होंने ने जिले के जनप्रतिनिधियों के कार्यों की प्रसंसा की।कार्यक्रम को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और राज्य मंत्री संजीव गोंड, राज्य सभा सांसद राम शकल आदि ने संबोधित किया।
संचालन डा लखन राम जंगली ने किया। मौके पर सेवा सपर्पण अध्यक्ष एस एन राय, राम पाठक, कृपा संकर भगत, मनीराम पाल, श्याम नारायण सिंह,उर्फ विनीत सिंह, विधायक राम दुलार सिंह, भूपेश चैबे, संजय गोंड, आलोक चादुर्वेदी अमरदेव पांडे, देवनारायण खरवार, जेसी विमल, कमल कुमार सोनी, जीत सिंह खरवार, मोहर लाल खरवार, सोना बच्चा अग्रहरी, रामबृक्ष आदि उपस्थित रहे।
इनसेट में लगायें
मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन द्वारा निर्मित उत्पादों का किया अवलोकन
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर सोनभद्र के चपकी स्थित सेवाकुंज आश्रम आये हुए थे उक्त अवसर पर आजीविका मिशन(छत्स्ड) के स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के द्वारा विकास खंड बभनी के सेवा कुंज आश्रम ग्राम चक्की में समूह के उत्पादों हेतु स्टाल लगाया गया, जहां पर प्रदेश के मुखिया, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना भी की गई।
मुख्यमंत्री द्वारा समूह की महिलाओं से प्रश्न किया गया की उत्पादों की बिक्री कहां की जाती है, समूह की महिलाओं ने बताया कि मीशो अमेजऩ पर ऑनलाइन एवं दुकान के माध्यम से ऑफलाइन बिक्री हम लोग के द्वारा किया जाता है। मुख्यमंत्री ने बांस से बने हुए उत्पाद कप, ट्रे के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी सोनभद्र के द्वारा सोलर स्टडी लैंप के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई।

अन्य ख़बरें

संविधान और संघ की विचारधारा के बीच जारी है लड़ाई: राहुल गांधी

Newsdesk

कर्नाटक पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर किया गया स्वागत

Newsdesk

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading