40.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मलबे में दबकर तीन श्रमिकों की मौत

शिमला 17 Nov. (Rns): हिमाचल प्रदेश के सोलन में भवन निर्माण के दौरान कल देर रात मलबा गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई।

हादसा सोलन जिले के धर्मपुर के पास सिहरडी में हुआ। जिस वक्त मलबा गिरा उस समय श्रमिक वहां काम कर रहे थे। हादसे में तीन मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे का पता चलते ही जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया,तब तक दो मजदूर दम तोड़ चुके थे। उनके शव को बाहर निकाल लिया गया है। तीसरे मजदूर ने भी बाद में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक यहां एक निजी स्कूल के भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के निर्माण के लिए डंगा लगाया जा रहा है। जिस दौरान यह हादसा हो गया।

सोलन के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे की चपेट में आए तीनों प्रवासी मजदूर हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने जिला प्रशासन को मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।

अन्य ख़बरें

बैरकपुर रैली में पीएम मोदी ने अंग, बंग, कलिंग को बताया देश की समृद्धि का आधार, बोले-4 मई के बाद फिर आऊंगा बंगाल

Newsdesk

हर बच्चे के सपने को मिले उड़ान’: डॉ. प्रीति अदाणी ने मनाया अदाणी पब्लिक स्कूल मुंद्रा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न

Newsdesk

मद्रास हाई कोर्ट ने विजय के चुनावी हलफनामे की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading