23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बुर्ज खलीफा पर दिखा वरुण धवन और कृति सैनन की भेडिय़ा का ट्रेलर

वरुण धवन और कृति सैनन की फिल्म भेडिय़ा इन दिनों चर्चा में है। फिल्म आने वाले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता और स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में वरुण और कृति फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे हैं। यहां पर बुर्ज खलीफा पर भेडिय़ा का ट्रेलर फीचर किया गया। इससे प्रशंसकों के साथ ही दोनों सितारे भी काफी उत्साहित नजर आए। शुक्रवार को वरुण और कृति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बुर्ज खलीफा पर भेडिय़ा का ट्रेलर नजर आया। इस दौरान फिल्म की टीम के साथ ही अन्य प्रशंसक भी वहां मौजूद थे। वरुण ने वीडियो के साथ लिखा, बुर्ज खलीफा पर भेडिय़ा का ट्रेलर। मैं इतना खुश हो गया था कि मैंने अपना फोन गिरा दिया। वहीं कृति ने लिखा कि बुर्ज खलीफा पर भेडिय़ा का ट्रेलर होना एक बड़ा पल है। दिनेश विजान की फिल्म भेडिय़ा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर में रिलीज किया गया था। ट्रेलर में दिखाया गया है वरुण के किरदार को एक भेडिय़ा काट लेता है। इसके बाद उनके शरीर में कुछ अजीबोगरीब बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों को लेकर फिल्म में सस्पेंस और हास्य का दिलचस्प मेल बनाया गया है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज हुए गानों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म का गाना ठुमकेश्वरी काफी चर्चित रहा। इस गाने में श्रद्धा कपूर भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आईं। श्रद्धा की उपस्थिति ने स्त्री 2 की पुष्टि कर दी है। बता दें दिनेश विजान की स्त्री 2018 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। लंबे समय से इसके सीक्वल की चर्चा हो रही है। 2 नवंबर को सुपरस्टार शाहरुख खान को बुर्ज खलीफा से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई थीं। इससे पहले भी कई बार शाहरुख को उनके जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा से बधाई दी गई है। जन्मदिन के अलावा कुछ समय पहले शाहरुख एक विज्ञापन के लिए भी बुर्ज खलीफा पर नजर आए थे। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। ऐसे में इसपर फीचर होना किसी के लिए भी गर्व की बात होती है। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 830 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

अन्य ख़बरें

दूसरी बार माता-पिता बने दीपिका-रणवीर, बेटी का किया स्वागत

Newsdesk

सलीम मर्चेंट ने किए मां कामाख्या के दर्शन, यूजर्स ने किया ट्रोल  

Newsdesk

अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी में प्रार्थना का महत्व, कहा-एक प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading