38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

इंग्लैंड के स्ट्राइकर केन जल्द तोड़ सकते हैं वेन रूनी का रिकार्ड, मात्र दो गोल पीछे

दोहा, 21 नवंबर (आईएएनएस)| इंग्लैंड के कप्तान और स्ट्राइकर हैरी केन की नजर कतर विश्व कप में वेन रूनी के इंग्लैंड के सर्वकालिक गोल स्कोरिंग रिकॉर्ड पर है। इंग्लैंड के लिए 75 मैचों में केन के 51 गोल हैं और रूनी के 53 गोल हैं, जिनसे वह सिर्फ दो गोल पीछे हैं। अगर इंग्लैंड को इस विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करना है, तो उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार केन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘उम्मीद है कि मैं इस रिकार्ड को जल्द से जल्द तोड़ दूंगा।’

केन ने मार्च 2015 में लिथुआनिया के खिलाफ एक खेल में रूनी की जगह लेने पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, 78 सेकेंड बाद एक गोल के साथ उन्होंने अपनी शुरूआत की। 29 वर्षीय ने रूस में 2018 में छह गोल करने के बाद गोल्डन बूट जीता और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया।

केन ने आगे बताया, “मैं वेन के साथ खेलने के लिए काफी उत्सुक था और वह एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, हर कोई उनके साथ खेलना चाहेगा। मैंने उन्हें प्रमुख टूर्नामेंटों में खेलते हुए देखा है और उनके करीब होना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।”

अन्य ख़बरें

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था को लेकर रुड गुलिट ने फीफा प्रेसिडेंट से इस्तीफा देने को कहा

Newsdesk

मुंबई चेस इवेंट के जूनियर मास्टर्स सेक्शन में सीडेड खिलाड़ियों के लिए राह आसान रही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading