September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली एयरपोर्ट पर 16 लाख के विदेशी नोटों के साथ ईरानी महिला पकड़ी गई

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ईरानी महिला को हिरासत में लिया है। महिला के पास से 16 लाख रुपए मूल्य के विदेशी नोट बरामद किए गए हैं। सीआईएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

सीआईएसएफ ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक ईरानी महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखा। संदेह होने पर महिला के सामान की गहन जांच के लिए उसे रैंडम चेकिंग पॉइंट पर ले जाया गया। एक्स-बीआईएस मशीन के माध्यम से उसके ट्रॉली बैग की जांच करने पर, कुछ विदेशी मुद्रा छुपाने की संदिग्ध छवि देखी गई।

सीआईएसएफ ने बताया कि बैग की छानबीन करने पर लगभग 16 लाख रुपये मूल्य के 19,600 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए, जो ट्रॉली बैग के अंदर छुपाए गए थे। महिला यात्री की पहचान बाद में मलीहेह बदख्शां (ईरानी) के रूप में हुई, जो दिल्ली से तेहरान की यात्रा करने वाली थी।

पूछताछ करने पर महिला इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए महिला यात्री को 19,600 अमेरिकी डॉलर के साथ सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading