June 23, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘बिग बॉस16’ : शिव ठाकरे बने फिर से घर के कप्तान

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)| निमृत कौर अहलूवालिया और अब्दु रोजि़क के खिलाफ एक टास्क जीतने के बाद शिव ठाकरे को ‘बिग बॉस 16’ के घर का कप्तान फिर से चुना गया है। लेटेस्ट एपिसोड में, शिव, निमरित और अब्दु को अन्य प्रतियोगियों द्वारा दिया गया एक टास्क करना था। निमरित को 100 पुश-अप्स करने थे, शिव को एक कटोरी नमक खाने को कहा गया और अब्दु को कच्चे अंडे खाने थे।

इस टास्क की रेस में निमरित को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

संचालक साजिद खान ने नमक खाने वाले टास्क के लिए मना किया तो शिव को तीन लीटर पानी खत्म करने को कहा।

अब्दु ने दो कच्चे अण्डों का कटोरा समाप्त किया।

चूंकि दोनों ‘बिग बॉस’ के मुताबिक समय से खत्म हुए, टाई-ब्रेकर यह था कि सौंदर्या शर्मा, टीना दत्ता और शालीन भनोट को इन दोनों में से एक कप्तान चुनना था।

तीनों ने शिव को कैप्टन बनाने का निर्णय लिया और उसको घर का नया कैप्टन बना दिया।

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading