September 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

फीफा विश्व कप में दूसरा बड़ा उलटफेर, जापान ने जर्मनी को किया चित

दोहा, 23 नवंबर (आईएएनएस)| जापान ने फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप चरण मैच में दूसरा बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को 2-1 से खलीफा इंटरनेशनलस्टेडियम में खेले गए मैच में हराया। टूर्नामेंट में दो दिनों में साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने बड़ा कारनामा किया है। जापान की ओर से रित्सु दोन (75वें मिनट) और तकुमा असानो (83वें मिनट) ने टीम को जिताने वाले गोल दागे। वहीं, इल्के गुंडोगन (33वें मिनट) ने पेनल्टी के माध्यम से जर्मनी के लिए एकमात्र गोल किया।

पहले हाफ में, जर्मनी ने जापान पर हावी होकर शानदार खेल दिखाया। शुरुआत से ही जर्मन खिलाड़ी अटैक के मूड में नजर आए। इस क्रम में इल्के गुंडोगन (33वें मिनट) ने पेनल्टी के माध्यम से जर्मनी के लिए पहला गोल किया। वहीं, दूसरी तरफ जापान मौके बनाने में संघर्ष करते नजर आया।

दूसरे हाफ में, जापान ने पलटवार करते हुए जर्मनी को मैच से बाहर कर दिया, क्योंकि उन्होंने पूरे दमखम से जर्मन खिलाड़ी पर दबाव बनाया। इस दौरान, जापान के खिलाड़ी ज्यादातर मौके पर गेंद पर नियंत्रण करते दिखें और मौके भी उन्होंने ज्यादा बनाए।

जिसका ईनाम भी उन्हें रित्सु दोन (75वें मिनट) और तकुमा असानो (83वें मिनट) के गोल के रूप में मिला। अंतिम सिटी बजने तक जापान, जर्मनी से आगे रहा और आखिरी में मैच को 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। टूर्नामेंट में दो दिनों में साउदी अरब के बाद दूसरे एशियाई देश ने बड़ा कारनामा किया है।

अन्य ख़बरें

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

एशिया कप में कब तक चलेगा ट्रॉफी को लेकर विवाद? मोहसिन नकवी अब नहीं बन पाएंगे भारत की राह में रोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading