April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुएं में गिरे बालक को बचाने कूदी मां, दोनों की मौत

शिवपुरी, 24 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालोदा में कुएं में गिरे अपने लगभग 18 माह के बालक को बचाने के लिए कूदी उसकी मां उसे बचा नहीं पाई और मां बेटे दोनों की मृत्यु हो गयी। आज दोपहर बाद दोनों के शव पुलिस ने कुएं से निकाल लिए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि प्रीति कुशवाहा (25) अपने लगभग 18 माह के लड़के को लेकर कुएं पर पानी भरने गई थी। वहां अचानक उसका बालक कुएं में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई तथा दोनों की डूबने से मृत्यु हो गयी। दोनों के शवों को कुएं से निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

मोहन यादव सरकार के मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का किया निपटारा

Newsdesk

पिपरवानी के ग्रामीण बोले – “हम तो समझे बंद हो गया कृषि विभा

Newsdesk

नरवाई जलाने पर ‘जीरो टॉलरेंस’: कलेक्टर शीतला पटले के सख्त निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading