September 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा ने रची केजरीवाल की हत्या की साजिश: सिसोदिया

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात और दिल्ली निगम चुनावों में अपनी हार के डर से इतना बौखला गई है कि अब वह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने लगी है।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता श्री सिसोदिया ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात और निगम हारने की डर से बौखलाई भाजपा अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री केजरीवाल की हत्या के लिए तानाबाना बुन रही है| उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अरविन्द केजरीवाल को हत्या की धमकी दे रहे हैं। श्री केजरीवाल को बदनाम करने की भाजपा की सारी साजिशें नाकाम हो गई तो अब उनकी हत्या के मंसूबे बनाने लगे है| उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुलेआम हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाए और पूछताछ की जाये कि उन्हें इस षड्यंत्र के बारे में क्या पता है?

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम और गुजरात विधानसभा के चुनावों में आप को आपार जन समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा की हार निश्चित है। ऐसे में भाजपा के उपर हार का डर इस कदर हावी हो चुका है कि वह बौखला गई है| भाजपा वालों ने इस चुनाव से पहले श्री केजरीवाल को बदनाम करने की खूब साजिशें की।

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल पर हमला हो सकता है। यह बड़ा सवाल है कि श्री तिवारी को कैसे पता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला हो सकता है? उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जाँच होनी चाहिए| इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे। उनके खिलाफ एफआईआर कराएंगे और मांग करते हैं कि श्री केजरीवाल को हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसदी तिवारी को गिरफ्तार किया जाए।

अन्य ख़बरें

ऑनलाइन बाल सुरक्षा पर बड़ा कदम : गूगल सीधे भारत सरकार को देगा बाल यौन शोषण मामलों की रिपोर्ट

Newsdesk

‘हिंदुओं के खिलाफ बोलने से इज्जत नहीं बढ़ेगी’, हामिद अंसारी पर यासिर जिलानी का जुबानी हमला

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और विसेग्राड-4 देशों की बैठक, भारत को उभरती हुई सुपरपावर बताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading