22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्कूल में बासी खाना खाने से 25 बच्चे बीमार

अमरावती, 26 नवंबर (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कम से कम 25 बच्चे मध्याह्न् भोजन करने के बाद बीमार हो गए। घटना जिले के कादिरी कस्बे के नगरपालिका प्राथमिक विद्यालय की है। प्रभावित छात्रों ने उल्टी हाने और पेट खराब होने की शिकायत की। शुरुआत में आठ छात्रों को सरकारी अस्पताल कादिरी में भर्ती कराया गया। बाद में 17 और छात्रों को अस्पताल ले जाया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी एस. वी. कृष्णा रेड्डी ने अस्पताल का दौरा किया और छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की हालत स्थिर बताई है। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसे जाने के कारण छात्र बीमार हो गए। अधिकारी ने जांच में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दिलचस्प बात यह है कि मध्याह्न् भोजन योजना के तहत जगन्नाथ गोरुमुड्डा नामक एक नया मेनू 21 नवंबर को पेश किया गया था। सरकार ने छात्रों की फिटनेस के लिए मेनू में बदलाव किया था।

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पहले की तुलना में बेहतर पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading