September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान में स्टील फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

तेहरान, 26 नवंबर (आईएएनएस)| ईरान के मध्य यज्द प्रांत में बाफाक स्टील परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने दी। घटना शुक्रवार को हुई। आपातकालीन विभाग यज्द के अनुसार बचाव दल के आने से पहले घटना स्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक दो घायलों को बाफाक शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया।

आईआरएनए ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन यज्द आपातकालीन विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि कंपनी में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट हुआ।

अन्य ख़बरें

सऊदी अरब का दौरा करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर होगी चर्चा

Newsdesk

दुनिया के सबसे बड़े डायमंड बोर्स पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री, 100 साल पुरानी हीरा साझेदारी में नया मील का पत्थर

Newsdesk

यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में 25 लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading