September 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, भाजपा बोली- जेल में लग रहा शाही दरबार

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल सरकार के मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आ गया है। नए वीडियो के सीसीटीवी फुटेज में जेल के सुपरिंटेंडेंट सत्येंद्र जैन के साथ नजर आ रहे हैं। भाजपा ने इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद एक बार फिर से आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सत्येंद्र जैन के इस नए वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा, जेल मंत्री का शाही दरबार लग रहा है और अब जेल सुपरिटेंडेंट आए हैं हाजिरी लगाने। कोई कमी रह न जाए शाही ठाठ में इसका पूरा प्रबंध किया है आप सरकार ने।

वहीं दिल्ली भाजपा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए कहा, जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे जेल सुपरिंटेंडेंट की हाजि़री !

दिल्ली भाजपा ने अपने अगले ट्वीट में सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा, दरबार में हाजि़र हुये जेल सुपरिंटेंडेंट साहब।

आपको बता दें कि इससे पहले सामने आए वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते और बाहर का खाना खाते नजर आ चुके हैं। जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा था।

अन्य ख़बरें

ऑनलाइन बाल सुरक्षा पर बड़ा कदम : गूगल सीधे भारत सरकार को देगा बाल यौन शोषण मामलों की रिपोर्ट

Newsdesk

‘हिंदुओं के खिलाफ बोलने से इज्जत नहीं बढ़ेगी’, हामिद अंसारी पर यासिर जिलानी का जुबानी हमला

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और विसेग्राड-4 देशों की बैठक, भारत को उभरती हुई सुपरपावर बताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading