24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारतीय क्रिकेट के लिए आईपीएल सबसे अच्छी चीज : गौतम गंभीर

नई दिल्ली, 26 नवम्बर (आईएएनएस)| पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी चीज आईपीएल की शुरूआत है। गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स को 2012 और 2014 में दो बार चैंपियन बनाया है। .

गंभीर ने शनिवार को फिक्की के टर्फ 2022 और इंडिया स्पोर्ट्स अवार्डस कार्यक्रम से इतर कहा, “मैं यह कहना चाहता हूं कि भारतीय क्रिकेट में आईपीएल सबसे अच्छी चीज हुई है लेकिन हर बार जब भारतीय क्रिकेट में अच्छा नहीं करते है तो सारी जिम्मेदारी आईपीएल पर आती है जोकि उचित नहीं है। यदि हम आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा नहीं करते हैं तो खिलाड़ियों को दोष दीजिये, उनके प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराइए लेकिन आईपीएल पर उंगली मत उठाइये।”

आईपीएल में 154 मैच खेलने वाले गंभीर ने कहा, “आईपीईएल के आने से खिलाड़ियों में वित्तीय सुरक्षा की भावना आयी है। एक खिलाड़ी 35-36 की उम्र तक ही कमा पाता है आईपीएल उसे वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है जो महत्वपूर्ण है।”

अन्य ख़बरें

दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान को 194 रन से मात देकर इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा, रॉबिन्सन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

Newsdesk

विमेंस टी20 एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा, ‘पावरप्ले’ में कभी न हुआ था ऐसा

Newsdesk

ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है: राजीव शुक्ला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading