May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गंजा कहने पर की दोस्त की हत्या

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने समारोह में गंजा कहने पर दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक समारोह में सुनील कुमार ने दोस्त अवनीश कुमार को गंजा बोल दिया। इससे नाराज अवनीश ने सुनील को इमारत की छत से फेंक दिया।

गंभीर रूप से घायल सुनील को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सुनील और अविनाश मोटरसाइकिल से एक साथ समारोह में पहुंचे थे और रात का खाना खा रहे थे, तभी सुनील ने अविनाश को गंजा कहा। इससे नाराज अविनाश ने कथित तौर पर अपने दोस्त को छत से फेंक दिया।

अविनाश ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि अविनाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि अविनाश और सुनील बचपन के दोस्त थे और अक्सर साथ देखे जाते थे।

इस घटना को लेकर अविनाश ने कहा कि उसने सुनील को गुस्से में आकार इमारत से फेंक दिया, उसको मारने का कोई इरादा नहीं था।

अन्य ख़बरें

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Newsdesk

राजधर्म की कसौटी पर खरी उतरे सरकार, श्रमिकों के हित हों सुरक्षित’, बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस पर मायावती का संदेश

Newsdesk

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading