May 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शिवपाल यादव पर बढ़ा दबाव, अखिलेश ने किया बचाव

लखनऊ, 29 नवंबर (आईएएनएस)| यादव परिवार में सुलह शिवपाल सिंह यादव पर भारी पड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मैनपुरी में एक चुनावी रैली में शिवपाल को पेंडुलम और फुटबॉल कहे जाने के कुछ घंटों बाद सोमवार को उनकी सुरक्षा को ‘जेड’ श्रेणी से घटाकर ‘वाई’ कर दिया गया। अब सीबीआई ने रिवरफ्रंट घोटाला मामले में शिवपाल और दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से पूछताछ करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2017 में सत्ता में आने के बाद रिवरफ्रंट घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

शिवपाल यादव अखिलेश शासन के दौरान पीडब्ल्यूडी और सिंचाई मंत्री थे, जब रिवर फ्रंट का निर्माण किया गया था।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने चाचा शिवपाल यादव पर हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि पेंडुलम गति का प्रतीक है और समय का पर्याय है। शिवपाल भाजपा को दिखा देंगे कि उनका समय खत्म हो गया है।”

अखिलेश ने शिवपाल की सुरक्षा में गिरावट का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक कदम है।

शिवपाल ने हालांकि कहा कि वह इस कदम से परेशान नहीं हैं क्योंकि अब लोग उनकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।

अन्य ख़बरें

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हटाई आदर्श आचार संहिता

Newsdesk

सीएम रेवंत रेड्डी के काफिले के लिए नहीं रोका गया ट्रैफिक, आम वाहनों के बीच हुआ सफर

Newsdesk

पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार: चुनाव जीतने वाला पक्ष हिंसा का शिकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading