September 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

तीसरा वनडे : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

क्राइस्चर्च, 30 नवंबर (आईएएनएस)| भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच न्यूजीलैंड के क्राइस्चर्च में यहां हेगले ओवल स्टेडियम में आज मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए उमरान मलिक की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया है। वहीं, संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है।

इससे पहले दोनों टीमों ने दो मैच खेले, जिसमें पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं, दूसरे मैच में बारिश की वजह से बीच चालू मैच को रद्द करना पड़ा और तीसरे मैच में अब यह देखना होगा कि भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बचने के लिए मैच में अपनी क्या योजना अपनाती है।

दोनों प्लेइंग टीमें इस प्रकार हैं :

न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फग्र्यूसन।

भारत : शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading