38.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

स्त्री 2 में काम करेंगी श्रद्धा कपूर

वर्ष 2018 में आई सुपरहिट मूवी स्त्री में श्रद्धा कपूर ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अब एक बार फिर श्रद्धा फैंस का दिल जीतने के लिए आ रही है। अभिनेत्री जल्द ही स्त्री के सीच्ल स्त्री 2 में काम करती हुई दिखाई देने वाली है। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दिया है, जो कि ठुमकेश्वरी का बिहाइंड द सीन वीडियो है। वीडियो में श्रद्धा कह रही हैं, अंदाजा लगाओ कौन वापस आ गया। यह तो बस छोटी सी झलक है कि मैं वापस आ रही हूं। स्त्री लौट आई है। सुपर वाइब। सेट पर लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हम बाहुत जल्दी स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।अभिनेत्री का ये वीडियो देख उनके फैंस फिर से उत्साहित हो गए हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे है। खबरों का कहना है कि फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर ने एक्टर राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, फ्लोरा सैनी और विजय राज ने लीड रोल प्ले किया था।इसके पहले खबरें थी कि वरुण धवन की आगामी हॉरर कॉमेडी मूवी भेडिय़ा का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की रिलीज के साथ ही लोगों ने श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 को लेकर अनुमान भी लगाना शुरू कर दिया है। दरअसल, यह गाना यूं तो वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। लेकिन गाने के आखिर में श्रद्धा कपूर भी कैमियो करती दिखाई दी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर श्रद्धा की स्त्री 2 को लेकर अनुमान भी लगाए जाने लगे है।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading