September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पाकिस्तान के कब्जे से बीएसएफ जवान रिहा, सर्च ऑपरेशन के दौरान सीमा पार चला गया था

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)| पंजाब के अबोहर सेक्टर में गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाक रेंजर्स ने रिहा कर दिया है। दरअसल सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान घने कोहरे की वजह से गलती से पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ के 8 जवानों की एक टीम को फेंसिंग के दूसरी तरफ पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया। सूत्रों का कहना है कि एक कांस्टेबल अनजाने में घने कोहरे के कारण पाकिस्तान की सीमा में चला गया और बाद में पाक रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया। पेट्रोलिंग टीम जब वापस लौटी तो एक हवलदार नहीं मिला।

इस घटना की जानकारी बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद बीएसएफ व पाक रेंजर्स के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग के बाद समझौता हुआ। जिसमें बीएसएफ जवान को दोपहर करीब 1.50 बजे छोड़ दिया गया। इस जवान की हाल ही में अबोहर बॉर्डर पर तैनाती हुई थी।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading