26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

ड्रग्स खरीदने के लिए हुए विवाद में दोस्तों ने की हत्या

लखनऊ, 2 दिसंबर (आईएएनएस)| ड्रग्स खरीदने के लिए एंड्रॉइड टैबलेट चोरी करने और गिरवी रखने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अनुराग के रूप में हुई। उसका शव 20 नवंबर को बख्शी का तालाब इलाके में मिला था। पुलिस उपायुक्त कासिम आबिदी ने कहा, अनुराग का शव उसकी मोटरसाइकिल सहित 20 नवंबर को सीतापुर रोड पर बख्शी का तालाब के पास मिला था। स्थानीय लोगों द्वारा शव की पहचान के बाद, इसे एक पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था।

इसके बाद आईपीसी की धारा 302 (हत्या की सजा) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने का कारण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर युवक के दोस्तों विशाल वर्मा और अजय भार्गव को हिरासत में ले लिया गया है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि अनुराग ने ड्रग्स खरीदने के लिए अजय का टैबलेट गिरवी रखा था।

इस पर कहासुनी हो गई जो जल्द ही हिंसक हो गई और अनुराग के सिर पर हेलमेट से वार कर दिया। बाद में आरोपी ने इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए उसी की मोटरसाइकिल उसके शरीर पर चढ़ा दिया।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading