September 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

कनाडा में 13 लोगों की गोली मारकर हत्या

ओटावा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में 12 घंटे की गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के डार्टमाउथ में नोवा स्कोटिया आरसीएमपी के चीफ सुपरिटेंडेंट क्रिस लेदर द्वारा रविवार शाम की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के हवाले से कहा, “रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के एक अधिकारी सहित प्रांत भर में कई स्थानों पर कम से कम 13 लोग मारे गए हैं।”

लेदर ने कहा, “ऐसे और भी लोग हो सकते हैं, जो हमले में घायल हो गए हो और उन्हें अभी तक खोजा नहीं गया हो, जांच जारी है।”

गनमैन की पहचान 51 वर्षीय गैब्रियल वोर्टमैन के रूप में हुई है। नोवा स्कोटिया की राजधानी हैलिफैक्स से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर में स्थित पोर्टापिक में शनिवार देर रात उसने शूटिंग कर घटना को अंजाम दिया।

अन्य ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस : पुरुषों से तीन महीने अधिक काम, फिर भी ‘आधी आबादी’ की ‘आधी कमाई’

Newsdesk

मेलोनी ने ‘मित्र’ प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Newsdesk

फैक्ट चेक: ब्रिक्स सम्मेलन के बाद विश्व नेताओं के बीमार होने का दावा फर्जी, विदेश मंत्रालय ने किया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading