40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सर्दियों में अनुष्का सेन ने शेयर किया अपना विंटर लुक

महज 20 साल की उम्र में अनुष्का सेन आए दिन अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हॉटनेस का तड़का लगाती रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं जिसमें उनका लुक देख कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट विंटर आउटफिट में ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस का लुक देख कर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस अनुष्का सेन सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने अपने लेटेस्ट विंटर लुक्स में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का सेन ने ग्रे कलर की विंटर हुडी और मैचिंग के शॉर्ट्स पहने हुए है। अपने इस लुक में अनुष्का सेन काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने अपने इस आउटलुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को ओपन किया हुआ है और साथ ही नो मेकअप लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक बार फिर से इन तस्वीरों में फैंस को अनुष्का सेन का स्टाइलिश और सिजलिंग अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस अनुष्का सेन रियल लाइफ में भी काफी स्टाइलिश हैं और फैंस भी उनकी हर एक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अनुष्का को पिछले दिनों वेब सीरीज स्वांग में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज के लिए भी काम कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading