39 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में बस पलटने से 5 की मौत, 28 घायल

काबुल, 11 दिसंबर (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में रविवार को एक यात्री बस के पलट जाने से पांच यात्रियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि प्रांतीय राजधानी शहर कुंदुज के बाहर सुबह-सुबह लापरवाह ड्राइविंग के कारण सड़क दुर्घटना हुई है।

सूचना एवं संस्कृति के प्रांतीय प्रमुख मतीउल्लाह रूहानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए संवाददाताओं को बताया कि घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

रूहानी ने घातक यातायात दुर्घटना के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी राजमार्ग यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे।

अन्य ख़बरें

शांगरी-ला डायलॉग में शामिल होने सिंगापुर जाएंगे दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री, कई देशों से होगी बातचीत

Newsdesk

बीजिंग में डब्‍ल्‍यूएमसीसी की 35वीं बैठक: सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर भारत और चीन की सहमति

Newsdesk

अमेरिका ने तिब्बती नेता पेन्पा त्सेरिंग को दी बधाई, सीटीए के साथ सहयोग जारी रखने की जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading