September 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चीन के हुबेई में कोविड-19 के मामलों में कोई वृद्धि नहीं

वुहान, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| चीन के हुबेई प्रांत में कोविड-19 महामारी के मामलों में कोई वृद्धि देखने को नहीं मिल रही है। स्थानीय हेल्थ अथॉरिटी ने सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सेंट्रल चीन के हुबेई में रविवार को संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रांत में रविवार को महामारी के चलते कोई मौत भी दर्ज नहीं की गई।

प्रांत के हेल्थ कमिश्नर ने कहा कि उपचार के बाद रविवार को पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त रहे चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह सभी हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान के रहने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

ट्रंप-शी जिनपिंग की बातचीत में एआई, ट्रेड और रेयर अर्थ पर रहेगा फोकस

Newsdesk

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर

Newsdesk

यूएन प्रमुख ने फिलिस्तीनी अधिकारियों को वीजा देने से अमेरिका के इनकार पर अफसोस जताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading