July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चक्रवात मंडूस से 3 की मौत, श्रीलंका में 21,000 से अधिक प्रभावित

कोलंबो, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| श्रीलंका में चक्रवात मंडूस के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति से 3 लोगों की मौत हो गई और 21,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डीएमसी ने कहा कि, 19 लोग घायल हुए हैं और प्रभावित लोग 16 जिलों के 6,113 परिवारों के हैं। द्वीप देश के विभिन्न हिस्सों में 5,639 घरों को नुकसान पहुंचा है।

डीएमसी के उप निदेशक प्रदीप कोडिपिली ने मीडिया को बताया कि, उन्होंने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

डीएमसी ने कहा कि, मंडूस का प्रभाव बहुत कम हो गया है लेकिन फिर भी श्रीलंकाई लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।

अन्य ख़बरें

भारत और जर्मनी के बीच सबमरीन समझौते पर बहुत जल्द हस्ताक्षर होगा: भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन

Newsdesk

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading