26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेलंगाना में सड़क हादसे में नर्सिंग की 30 छात्राएं हुई घायल

हैदराबाद, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| तेलंगाना के नालगोंडा जिले में सोमवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में नर्सिंग के 30 स्टूडेंट्स घायल हो गई। हादसा नाकरेकल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, नसिर्ंग कॉलेज की बस पीछे से एक ट्रक से टकराने के बाद पलट गई।

हादसे में 30 छात्राएं घायल हो गई, इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नकरेकल के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें सूयार्पेट के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

हादसा उस समय हुआ जब भवानी कॉलेज ऑफ नसिर्ंग, सूर्यपेट की स्टूडेंट्स परीक्षा देने नलगोंडा जा रही थी। बस में कुल 40 स्टूडेंट्स सफर कर रही थी।

दुर्घटना के बारे में जानने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने अधिकारियों से बात की और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading