29.9 C
Jabalpur
June 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

अनचाहे बालों को हटाने वाली वैक्स को घर पर बनाना है आसान, जानिए पांच तरीके

त्वचा के अनचाहे बालों को हटाने का एक लोकप्रिय तरीका वैक्सिंग न सिर्फ डेड स्किन को हटाता है बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। हालांकि, यह तरीका दर्दनाक हो सकता है क्योंकि इस्तेमाल के दौरान इन्हें गरम करके त्वचा पर लगाया जाता है। आइए आज हम आपको घर पर पांच तरह की वैक्स बनाने के तरीके बताते हैं। इनके इस्तेमाल से आप बिना दर्द के वैक्सिंग कर सकेंगे। चीनी वैक्सचीनी वैक्स पार्लर वैक्सिंग की तुलना में कम दर्दनाक होता है और यह आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने समेत इसे मुलायम बना सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दानेदार चीनी, नींबू का रस, नमक और पानी एक साथ पिघलाएं। अब इस मिश्रण को उबालें और तब तक पकाते रहें जब तक कि यह कैरेमल जैसा रंग न ले ले। इसके बाद जब यह वैक्स गुनगुनी सी हो जाए तो इसका इस्तेमाल करें। शहद की वैक्सएंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर शहद की वैक्स से भी आसानी से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में शहद, नींबू का रस और सफेद दानेदार चीनी को डालकर 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गरम करें। इसके बाद मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इसका इस्तेमाल वैक्स की तरह करें। फलों की वैक्सफलों से भी वैक्स बनाई जा सकती है और यह सभी तरह की त्वचा पर सूट करती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गरम पैन में दानेदार चीनी, स्ट्रॉबेरी का जूस, नींबू का रस, नमक और पानी को मिलाएं। अब इस मिश्रण को उबालें और तब तक पकाएं जब तक यह अच्छे से गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद फलों की वैक्स तैयार है। चॉकलेट वैक्सचॉकलेट वैक्स को बनाने के लिए कोको पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा को गहराई से साफ करने समेत ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गरम पैन में कोको पाउडर, दानेदार चीनी, ग्लिसरीन, नमक और नींबू के रस को मिलाकर मिश्रण को उबालें। इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। फिर इसे ठंडा होने दें और यह तैयार है। एलोवेरा वैक्सयह वैक्स घने बालों को आसानी से हटा देगी और त्वचा को मुलायम भी बना देगी। वहीं, इसमें मौजूद जिलेटिन कोलेजन को बढ़ावा देने और त्वचा को निखारने में मदद करेगा। वैक्स बनाने के लिए एक माइक्रोवेव बाउल में जिलेटिन, एलोवेरा जेल और कच्चे दूध को मिलाकर कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। अब इसे अनचाहे बालों पर लगाएं और इसके पूरी तरह से सूख जाने पर इसे धीरे से उतारें।

अन्य ख़बरें

स्वादिष्ट शाकाहारी सैंडविच के लिए आजमाएं ये 5 रेसिपी, आसान है बनाना

Newsdesk

वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई गलती

Newsdesk

25 जून को रखा जाएगा वर्ष का सबसे कठिन व्रत, जानिए तिथि, शुभ योग, पारण का समय और धार्मिक महत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading